Uncategorized

सार्थक को मिला सहयोग : विशेष बच्चे के ऑटो किराए हेतु सेठिया परिवार आया आगे

हमारा यह छोटा प्रयास बच्चें के जीवन में थोड़ा भी परिवर्तन ला सके तो हम धन्य होंगे - किरण सेठिया


धमतरी। मानसिक दिव्यांग प्रशिक्षण एवं सेवा केंद्र सार्थक स्कूल के विशेष बच्चों के स्कूल आनेझ्रजाने के लिए ऑटो किराए की समस्या को समझते हुए, धमतरी की प्रतिष्ठित समाजसेविका श्रीमती किरण सेठिया अपने परिवारजनों के साथ सार्थक पहुँचीं और एक बच्चे के लिए 3 माह के ऑटो किराए हेतु सहयोग राशि भेंट की। सार्थक अध्यक्ष डॉ. सरिता दोशी ने संस्था के उद्देश्यों, बच्चों के प्रशिक्षण और परिवहन संबंधी कठिनाइयों की जानकारी देते हुए बताया कि सार्थक स्कूल में खपरी, खरतुली, परसतराई, मुजगहन, पेंडरवानी, घोघोपुरी और धमतरी से बच्चे आते हैं। किंतु आर्थिक कारणों से कई पालक ऑटो किराया वहन नहीं कर पाते, जिसके चलते लगभग 23 बच्चे नियमित स्कूल नहीं आ पा रहे हैं। समाजसेवियों से सहयोग की अपील की गई है, जिससे इन बच्चों को शिक्षा से जोड़कर रखा जा सके। इस अवसर पर किरण सेठिया ने कहा —बच्चों से मिलकर अत्यंत भावुक अनुभव हुआ। इनकी मुस्कान ही सबसे बड़ा आशीर्वाद है। हमारा यह छोटा प्रयास इनके जीवन में थोड़ा परिवर्तन ला सके तो हम धन्य होंगे।सेठिया परिवार के बच्चों जैनम एवं गाथा ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर बच्चों। का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रशिक्षक मैथिली गोड़े, संगीत प्रशिक्षक देविका दीवान, खेल एवं नृत्य प्रशिक्षक काजल रजक, आया बाई सुनैना गोड़े सहित कुछ बच्चों के पालक भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!