Uncategorized

विधायक ओंकार साहू ने किया रुद्राभिषेक, कोटेश्वर धाम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

कोटाभर्री स्थित पवित्र कोटेश्वर धाम में सिहावा विधायक अम्बिका मरकाम द्वारा आयोजित महारुद्राभिषेक कार्यक्रम में विधायक ओंकार साहू ने भाग लेकर भगवान भोलेनाथ का विधिवत रुद्राभिषेक किया। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ मिलकर शिवलिंग पर जल, दुग्ध, पुष्प और बेलपत्र अर्पित कर आत्मिक शांति और ऊर्जा की अनुभूति प्राप्त की।इस दौरान पूरा वातावरण हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। विधायक श्री साहू ने कहा ऐसे धार्मिक आयोजनों से न केवल सामाजिक समरसता बलवती होती है, बल्कि आस्था से जुड़ाव भी और गहरा होता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!