Uncategorized

कल पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज मनरेगा बचाओ संग्राम के अंतर्गत जिले में पंचायत स्तरीय जनसंपर्क पदयात्रा में होंगें शामिल


धमतरी। दीपक बैज अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी कल 20 जनवरी मंगलवार को मनरेगा बचाओ संग्राम के अंतर्गत धमतरी जिले में पंचायत स्तरीय जनसंपर्क पदयात्रा में शामिल होंगें।
वे प्रात: 11 बजे मेघा पहुंचेंगे और सभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 12 बजे अरौद, दोपहर 1 बजे गिरौद, दोपहर 2 बजे सौंगा पहुंचेंगे। जहां विश्राम पश्चात शाम 4 बजे हरदी पहुंचेंगे जहां पदयात्रा का समापन होगा। इस दौरान वे सभा को संबोधित भी करेंगे। उक्त पदयात्रा के दौरान कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं से उपस्थिति की अपील जिलाध्यक्ष तारिणी नीलम चन्द्राकर ने की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!