Uncategorized

उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व क्षेत्र में नजर आया नर-मादा तेन्दुआ

निरीक्षण में निकली वन विभाग के अधिकारियों की टीम ने कैद किया कैमरे में


धमतरी। जिले के जंगलो में वन्य प्राणियों की विचरण की तस्वीरे सामने आती रहती है इसी बीच उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व क्षेत्र से एक बार फिर एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक नर-मादा तेन्दुएं कैमरे में कैद हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व की टीम वन क्षेत्र में निरीक्षण हेतु निकले थे, एक दौरान एसडीओ की टीम को सड़क किनारे दो तेन्दुआ नजर आया। जिसकी तस्वीर उन्होने अपने कैमरे में कैद की। बताया जा रहा है कि उक्त दोनो तेन्दुआ नर व मादा है। वहीं उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व क्षेत्र मे नये टायगर के पग चिन्ह मिले है, लेकिन जब तक कैमरे में नये टायगर के मौजूदगी के सबूत नहीं मिल जाते इसकी पुष्टि नहीं की जा रही है। नये टायगर की फोटो कैमरे में कैद करने नये कैमरे लगाए जाएंगे। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही कैमरो में नये टायगर की तस्वीर कैद होगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!