नशे के सौदागरों पर शिकंजा: एकलव्य स्टेडियम के पास चिट्टा बेचने ग्राहक तलाश रहा एक आरोपी गिरफ्तार
सिटी कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्यवाही,आरोपी से 3.08 ग्राम चिट्टा सहित 71,600 रूपये का मशरूका किया जब्त

पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, तस्करी एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली धमतरी पुलिस ने एकलव्य खेल मैदान स्टेडियम के पास चिट्टा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
थाना सिटी कोतवाली धमतरी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति एकलव्य स्टेडियम के पास अवैध मादक पदार्थ लेकर ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना पर पी.एस.आई. संदीप अनंत एवं पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई और संदेही को पकड़ा गया।
विधिवत तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 3.08 ग्राम मादक पदार्थ ‘चिट्टा’, जिसकी अनुमानित कीमत 61,600 रूपये, तथा 01 मोबाइल फोन, कीमत करीब 10,000 रूपये, बरामद किया गया। कुल 71,600/ रूपये का मशरूका जब्त किया गया।गिरफ्तार आरोपी विवेक नरसिंग दानी, पिता मनोहर नरसिंग दानी, 33 वर्ष निवासी – सुंदरगंज वार्ड, धमतरी, थाना सिटी कोतवाली धमतरी है.