Uncategorized

सावन सोमवार पर स्वच्छता सिपाही गज्जू साहू का सम्मान कर अभिभूत हुए महापौर रामू रोहरा

सेवा के कार्य से जुडऩा भोले भंडारी की है देन, इस पर ना करें अहंकार, माने सौभाग्य और हो गौरन्वीत -:रामू रोहरा


धमतरी। सावन माह के प्रथम सोमवार को महानदी के तट पर रुद्रेश्वर घाट के रुद्रेश्वर महादेव मंदिर परिसर मे जब चारों तरफ भगवा रंग में कांवरियों आस्था व श्रद्धा में डूबे हुए थे तथा जलाभिषेक के लिए लंबी-लंबी कतारें लगी थी तो ऐसे में एक व्यक्ति हाथ में झाड़ू लिए सेवा के कार्य को आगे बढ़ा रहा था जिस पर सहसा महापौर रामू रोहरा और मौके पर उपस्थित पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा पार्षद पिंटू यादव की नजर पड़ी तो उनके पास जाकर श्री रोहरा उनके पास जाकर पैर छूते हुए अपने गले के गमछा से उन्हें सम्मानित कर सावन माह की श्रद्धा, भक्ति और विश्वास को मानो समर्पित कर दिए ऐसा लग रहा था। वास्तविक तथ्य यह है कि यह व्यक्ति कर्मा चौक रुद्री रोड में निवास करता है और प्रतिदिन अलसुबह रुद्री मंदिर पहुंचकर अपना कर्तव्य समझते हुए रोज पूरे परिसर की सफाई करते हुए समाज को एक संदेश दे जाता है उनके इस कर्तव्य निर्वाहन में कभी भी बारिश, ठंड तथा गर्मी सहित कोई भी विपरीत परिस्थिति बाधा नहीं बनी है और यहां कार्य पिछले अनवरत 15 सालों से जारी है आज महापौर रामू रोहरा द्वारा उन्हें सम्मानित करते हुए कहा गया कि वास्तव में धरती पर धर्म अध्यात्म के कारण मानवता और इंसानियत आगे बढ़ रही है जिसका जीता जागता उदाहरण स्वच्छता के सिपाही गज्जू साहू है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!