Uncategorized

खदाननुमा तालाब में नहाने गया बुजुर्ग लापता,डूबने की आशंका, घंटो बाद भी नहीं चल पाया पता

धमतरी। ग्राम अछोटा राजीव नगर के रहने वाले दुर्गा प्रसाद देवांगन 63 वर्ष की खदान के पानी में डूबने की आशंका के चलते 12 घंटे से अधिक समय से खोजबीन जारी है। पानी के बाहर दुर्गा प्रसाद के कपड़े रखे हुए मिले।रुद्री पुलिस गोताखोरों के साथ मौके पर मौजूद है। रविवार को सुबह 6 बजे राजीव नगर अछोटा निवासी दुर्गा प्रसाद देवांगन रोज की तरह भोयना, शकरवारा के बीच स्थित खदाननुमा तालाब में नहाने के लिए गया था।समय पर वापस नहीं लौटने पर उनके परिजनों ने खोजबीन शुरू की। पानी के बाहर उसका कपड़ा, चश्मा, चप्पल पड़ा हुआ मिला। दुर्गा प्रसाद के बारे में कोई पता नहीं चलने पर पुलिस को जानकारी दी गई। तैराकों के माध्यम से पानी के भीतर दुर्गा प्रसाद की खोजबीन कराई गई। 12 घंटे तक खोजबीन जारी रही।शाम 6 बजे तक कोई पता नहीं चल पाया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!