Uncategorized

गायत्री परिवार मुजगहन द्वारा मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व, हुआ वृक्षारोपण व सम्मान कार्यक्रम

ग्राम मुजगहन के धुनादास मंदिर प्रांगण स्थित गायत्री प्रज्ञा पीठ में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर एक कुण्डीय गायत्री महायज्ञ द्वारा लोक कल्याण के लिए आहुति प्रदान कर सबके खुशहाल जीवन की कामना किया गया। इस अवसर पर प्रज्ञा पीठ मुजगहन के संरक्षक वरिष्ठ परिजन धनवंतरी नाग ने कहा कि हमारे सभी पवित्र धर्म ग्रंथों में गुरु की महिमा का बखान करते हुए किसी कार्य की सफलता के लिए सबसे प्रथम गुरु वंदना की व्यवस्था की गई है। चाहे रामायण हो या अन्य ग्रंथ। अन्य वक्ताओं ने भी गुरु शिष्य के संबंध मे अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर गुरु सम्मान परंपरा का निर्वहन करते हुए ग्राम मुजगहन के 10 वरिष्ठ परिजनों का मंत्र दुपट्टा एवं श्री फ़ल भेंट कर सम्मान किया गया।जिन परिजनों का सम्मान किया गया उनमें प्रमुख रूप से संरक्षक धनवंतरी नाग, अध्यक्ष भागवत सिन्हा, सेवा निवृत्त प्रधान पाठक जनक नेताम, अघनू राम गजपाल, श्रीमती रजनगंगवंशी, श्रीमती जी.गजेन्द प्रधान पाठिका मुजगहन, वरिष्ठ परिजन मोहन गंजीर, सरपंच होमेश्वर साहू एवं जिला समन्वयक दिलीप नाग शामिल हैं। यज्ञ संचालन डॉ पूनम साहू, धर्मेन्द्र साहू एवं शेष नारायण साहू द्वारा किया गया। तत्पश्चात धुनादास मंदिर प्रांगण में नीम एवं अन्य पौधों का रोपण किया गया। आभार प्रदर्शन प्रज्ञा पीठ के समन्वयक डॉ पूनम साहू द्वारा किया गया।कार्यक्रम में शामिल प्रमुख रूप से गोविन्द सिन्हा,पुनवा राम साहू, लाला राम साहू, मुकेश साहू, श्रीमती चितरेखा साहू, राधिका साहू, ईश्वर सेन, श्रीमती जामवंनतीन साहू, होरी लाल साहू नितेश साहू, लीला राम साहू सहित अन्य परिजन उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!