Uncategorized

लाल बगीचा वार्ड में सतनाम समाज द्वारा नव-निर्मित जैतखाम चबूतरे का हुआ विधि-विधान से पूजन-अर्चन


धमतरी। लाल बगीचा वार्ड क्रमांक 3 में सतनाम समाज द्वारा नव-निर्मित जैतखाम चबूतरे का विधि-विधान एवं श्रद्धा-भक्ति के साथ पूजन-अर्चन संपन्न किया गया। जैतखाम सतनाम, सत्य, समानता और शांति का प्रतीक माना जाता है तथा सतनाम समाज की आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र है।

इस पावन अवसर पर नगर निगम धमतरी की विधि एवं सामान्य प्रशासन विभाग की सभापति एवं लाल बगीचा वार्ड क्रमांक 03 की पार्षद श्रीमती हिमानी भागवत साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में सतनाम समाज के वरिष्ठजनों, मातृशक्ति एवं युवाओं ने पुष्पगुच्छ एवं पुष्पमाला पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया।
मुख्य अतिथि श्रीमती हिमानी भागवत साहू ने सतनाम समाज को नव-निर्मित जैतखाम चबूतरे की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक स्थल समाज की एकता, सद्भाव और सांस्कृतिक परंपराओं को सशक्त बनाते हैं। उन्होंने समाज के विकास एवं जनहित के कार्यों में सदैव सहयोग देने का विश्वास भी व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!