Uncategorized

प्रभु श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के पावन पर्व पर विधायक ओंकार साहू ने दी शुभकामनाएं

धमतरी। धमतरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ओंकार साहू ने भगवान श्री जगन्नाथ की पावन रथ यात्रा के अवसर पर समस्त विधानसभा क्षेत्र एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
अपने शुभकामना संदेश में विधायक ओंकार साहू ने कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा भारतीय संस्कृति, आस्था, प्रेम, समरसता और मानव कल्याण का महान पर्व है। यह पावन अवसर हमें सेवा, सद्भाव, भाईचारे और परस्पर सहयोग की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।उन्होंने कहा कि प्रभु श्री जगन्नाथ की असीम कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली का संचार हो। समाज में प्रेम, सौहार्द और एकता बनी रहे तथा धमतरी विधानसभा क्षेत्र निरंतर विकास और प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।
विधायक ओंकार साहू ने अंत में कहा, “प्रभु श्री जगन्नाथ सभी का कल्याण करें, सबका भला करें तथा हर घर में सुख-समृद्धि और मंगल का वास हो। रथ यात्रा का यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, नई आशा और नई खुशियां लेकर आए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!