प्रभु श्री जगन्नाथ रथयात्रा पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ने दी शुभकामनाएं

धमतरी। भारतीय जनता पार्टी धमतरी के जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ने भगवान श्री जगन्नाथ जी की पावन रथयात्रा एवं शोभायात्रा के शुभ अवसर पर जिले के समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
प्रकाश बैस ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा भारतीय संस्कृति, आस्था, सेवा और समरसता का महान पर्व है। यह पावन उत्सव समाज में प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और लोककल्याण की भावना को सुदृढ़ करता है। उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का संचार हो तथा धमतरी जिला निरंतर विकास और खुशहाली के पथ पर आगे बढ़ता रहे।
उन्होंने जिलेवासियों से रथयात्रा के इस पावन पर्व को श्रद्धा, उत्साह और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील करते हुए कहा कि हमारी सनातन संस्कृति के ऐसे पर्व समाज को एकजुट करने और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने का संदेश देते हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने अंत में भगवान श्री जगन्नाथ से प्रार्थना की कि उनकी कृपा सभी पर बनी रहे तथा प्रदेश और देश में सुख, शांति, समृद्धि एवं जनकल्याण का मार्ग सदैव प्रशस्त होता रहे।

