प्रभु जगन्नाथ की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आए – अरुण सार्वा
जिला पंचायत अध्यक्ष ने भगवान श्री जगन्नाथ की पावन रथयात्रा एवं शोभायात्रा के अवसर पर जिलेवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं

धमतरी। जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सर्वा ने भगवान श्री जगन्नाथ की पावन रथयात्रा एवं शोभायात्रा के अवसर पर जिले एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
अरुण सार्वा ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा भारतीय संस्कृति, आस्था, सेवा और समरसता का महान पर्व है। यह उत्सव समाज को प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और जनकल्याण का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि प्रभु जगन्नाथ की असीम कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली का संचार हो तथा प्रदेश और देश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर रहे।
उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से रथयात्रा एवं शोभायात्रा में श्रद्धा, उत्साह और अनुशासन के साथ सहभागी बनने की अपील करते हुए कहा कि यह पावन पर्व हमारी सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है। आइए, प्रभु जगन्नाथ से प्रार्थना करें कि वे सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और समाज में सद्भाव, एकता तथा सेवा की भावना को और अधिक सुदृढ़ करें।
