रथ यात्रा हमारी सनातन संस्कृति, सेवा और समरसता का प्रतीक है – महापौर रामू रोहरा

धमतरी। नगर निगम महापौर रामू रोहरा ने भगवान श्री जगन्नाथ जी की पावन रथ यात्रा के शुभ अवसर पर समस्त नगरवासियों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
महापौर रामू रोहरा ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा भारतीय सनातन संस्कृति, आस्था, सेवा, समरसता और लोककल्याण का अद्भुत पर्व है। यह महापर्व हमें समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने, प्रेम, सद्भाव और मानव सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश अपनी सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक परंपराओं को नई पहचान दिला रहा है। वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार भी भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से विकास और संस्कारों को साथ लेकर आगे बढ़ रही है।
महापौर श्री रोहरा ने कहा कि भगवान जगन्नाथ से उनकी प्रार्थना है कि वे सभी नागरिकों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद प्रदान करें तथा धमतरी नगर निरंतर विकास, स्वच्छता और खुशहाली के मार्ग पर आगे बढ़ता रहे।अंत में उन्होंने सभी नागरिकों से रथ यात्रा के पावन पर्व को श्रद्धा, उत्साह, सौहार्द और सामाजिक सद्भाव के साथ मनाने की अपील की।



