Uncategorized

आस्था, सेवा और सद्भाव का संदेश देती है प्रभु जगन्नाथ की रथयात्रा – तारिणी नीलम नीलम चंद्राकर

धमतरी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर व जिला पंचायत सदस्य व वरिष्ठ कांग्रेस नेता नीलम चंद्राकर ने प्रभु श्री जगन्नाथ भगवान की पावन रथ यात्रा के अवसर पर जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा भारतीय संस्कृति, आस्था, समरसता और मानव सेवा का अद्भुत प्रतीक है। यह पर्व हमें प्रेम, भाईचारे, करुणा और एक-दूसरे के प्रति सम्मान की भावना के साथ समाज को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है।
तारिणी चंद्राकर जिला पंचायत सदस्य व वरिष्ठ कांग्रेस नेता नीलम चंद्राकर ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि प्रभु श्री जगन्नाथ की असीम कृपा से धमतरी जिला निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर रहे तथा सभी नागरिक सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का जीवन प्राप्त करें। उन्होंने कामना की कि रथ यात्रा का यह पावन पर्व हर परिवार में खुशहाली, सकारात्मक ऊर्जा और नई उम्मीदों का संचार करे।
उन्होंने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक पर्व समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं तथा आपसी सद्भाव और सामाजिक एकता को और अधिक मजबूत बनाते हैं। सभी नागरिकों से उन्होंने रथ यात्रा के इस पावन अवसर पर प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की भावना को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!