Uncategorized

समय पर नियमित वेतन, ओल्ड पेंशन सहित तीन सूत्रीय मांगो को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा गया ज्ञापन

नव.अधि. / कर्म.कल्याण संघ (छ.ग.) के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर सौंपा ज्ञापन

राजेश सोनी प्रदेश अध्यक्ष नव.अधि. / कर्म.कल्या. संघ (छ.ग.) के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से संघ के पदाधिकारियो ने भेंट कर अपनी मांगो को रखा.
छत्तीसगढ़ के अन्य शासकीय विभगों में ओल्ड पेंशन योजना लागू की गई है जबकि नगरीय निकायों में ओल्ड पेंशन योजना लागू नहीं की गई है तथा नगरीय निकाय के कर्मचारियों को आये दिन वेतन समस्या से जुझना पड़ता है व समय पर भुगतान नहीं हो पाता है जिसके कारण कर्मचारियो को आर्थिक व मानसिक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ता है, अतः निवेदन है कि तीन सूत्रीय मांगो की पूर्ति किया जाये.संघ की मांग है कि प्रति माह 1 तारीख को नगरीय निकायो के कर्मचारियों को वेतन भुगतान सुनिश्चित हो,अन्य विभाग की भांति नगरीय निकाय में भी ओल्ड पेंशन योजना लागू हो,नगरीय निकाय में कर्मचारियों की पदोन्नति हेतु चैनल निर्धारित करते हुए पद स्वीकृत करना शामिल है.उक्त जानकारी नव युक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ नगर निगम धमतरी के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद शेरखान, प्रदेश महामंत्री तरुण गजेंद्र ने दी है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!