Uncategorized

चाईल्ड हेल्पलाइन 1098 द्वारा छात्रों को बालिका सुरक्षा माह के तहत जागरूक किया गया

धमतरी जिला के कलेक्टर के दिशा निर्देश पर जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला महिला बाल विकास अधिकारी एवं जिला बाल संरक्षण अधिकारी, महिला बाल एवं विकास विभाग के मार्गदर्शन में बालिका सुरक्षा माह 15 अगस्त से 15 सितंबर 2025 के अंतर्गत जिले के विभिन्न स्कूलों में जाकर बालिका बच्चों एवं किशारों में उनके अधिकारों, सुरक्षा, स्वास्थ्य, लैंगिंग समानता, बाल विवाह, उन्मूलन, नशामुक्ति, बाल संरक्षण सुरक्षा,बच्चों के अधिकारो, बाल अपराध एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत नगरी ब्लाक के ग्राम घुरावड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में जागरूकता कार्यक्रम किया गया। जिसमें चाइल्ड हेल्प लाइन परियोजना समन्वयक नीलम साहू द्वारा जानकारी दिया कि चाइल्ड हेल्पलाइन जो 0 से 18 वर्ष तक के बच्चों की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए कार्य करती है । जिसके अंतर्गत अगर किसी बच्चे के साथ बाल यौन शोषण हो रहा हो, यदि कोई बच्चा नशापान में लिप्त हो, यदि किसी बच्चे से भिक्षावृत्ति कराया जा रहा हो, किसी बच्चे से बाल श्रम कराया जा रहा हो किसी बच्चे को छोड़ व फेक दिया हो, यदि किसी बच्चे को आश्रय की आवश्यकता हो। यदि किसी बच्चे के माता-पिता नहीं ऐसे देखभाल एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चे को बाल गृह में आश्रय दिया जाता है। एक नंबर जो लाइका मन की जिंदगी बदल दीही, लाईका मन के मदद बर चाईल्ड हेल्प लाईन 24 घण्टे चलने वाली निःशुल्क आपातकालीन फोन सेवा है। जिस पर अवश्य सूचना दे सकते हैं। चाइल्ड हेल्प लाईन सुपरवाइजर अनुराग खलखो द्वारा बताया कि विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 एवं मानव तस्करी, पॉस्को एक्ट अधिनियम 2012 के बारे में जानकारी दिया। उक्त कार्यक्रम में शाला के प्राचार्य , शिक्षक एवं बच्चे उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!