Uncategorized

उज्जैन की तर्ज पर धमतरी में विराजेगी जगत माता हरसिद्धि

मंदिर समिति द्वारा उज्जैन पहुंचकर की गई पूजा अर्चना,लाया गया अभिमंत्रित श्री फल जल्द ही भव्य रूप से प्राण प्रतिष्ठा पश्चात भक्तों को दर्शन देगी मां हरसिद्धि

श्री सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर सेवा समिति एवं समस्त शिवभक्तों के सामूहिक प्रयास से मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित हर्ष तिवारी के नेतृत्व में सदस्यों द्वारा सर्वप्रथम शिप्रा नदी के तट पर स्थित जगत पिता कालो के काल बाबा महाकाल के दर्शन पश्चात आशीर्वाद आज्ञा लेकर जगत माता माँ हरसिद्धि मंदिर में धमतरी से पूजा अर्चना कर लाई गई माँ के सोलह श्रृंगार का भेट किया गया जहाँ हरसिद्धि माता मंदिर मुख्य पुजारी ऋषभ गिरी जी महाराज द्वारा पूजा अर्चना आरती पश्चात अभिमंत्रित श्री फल श्री सिधेश्वर नाथ मंदिर धमतरी पुजारी कों भेट किया गया पुजारी हर्ष तिवारी नें बताया कि आगामी २२ सितंबर शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर धमतरी में जगत माँ हरसिद्धि की प्राण प्रतिष्ठा की जायेगी आयोजन को लेकर समस्त भक्तजनों में भारी उत्साह है
माता हरसिद्धि एवं बाबा महाकाल के आशीर्वाद से श्री सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर के पुजारी एवं तंत्र-मंत्र के साधक पंडित हर्ष तिवारी को भैरव तंत्र साधना पीठ उज्जैन द्वारा आशीर्वाद स्वरूप भैरव दंड भेट किया गया इस शुभ अवसर पर श्री सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर धमतरी अध्यक्ष सुभाष शर्मा जी एवं महासचिव पीयूष पांडे जी उपस्थित थे।समिति द्वारा बताया गया कि राजस्थान के जयपुर में माता की मनमोहक मूर्ति निर्माणाधीन है जिसे भव्य शोभा यात्रा एवं आतिशबाजी के साथ नगर प्रवेश करवाया जाएगा समस्त भक्त जनो से आयोजन को सफल बनाकर कर इस अविस्मरणी पल के साक्षी बनने की अपील की गई है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!