Uncategorized

युवक व पुलिसकर्मियों के विवाद का वीडियो वायरल, जारी हुआ शो कॉज नोटिस


धमतरी। दो दिन पूर्व आधी रात एक बाइक सवार युवक व पुलिस कर्मियों के बीच विवाद का वीडियों सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ। इसके पश्चात लोग अपने अपने नजरियें से युवक की व पुलिस की गलती बताते रहे। इसी बीच पुलिसकर्मियों को नोटिस मिला है उन्हें अब अपना स्पष्टीकरण देना होगा। बता दे कि मुजगहन बाईपास के समीप रोजाना की तरह दो जवान नाईट गश्त पर थे तभी एक युवक अपनी पत्नि व छोटी बच्ची के साथ बाइक से जा रहे थे जिसे पुलिसकर्मियों द्वारा रोककर पूछताछ की गई इसी दौरान युवक और पुलिसकर्मियों के साथ विवाद हो गया। इसके पश्चात अर्जुनी टीआई चन्द्रकांत साहू भी मौके पर पहुंचे उनके साथ भी विवाद हुआ जिसका दो वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ, जिसमे उक्त युवक जो कि अपनी पत्नी और बच्चे के साथ था उसका आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसके साथ दुव्र्यवहार किया है। उसने अपने साथ मारपीट का भी आरोप पुलिसकर्मियों पर लगाया है जबकि पुलिसकर्मियों का कहना है कि वह लोग केवल वाहन की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान युवक से इतनी रात में कहा से आ रहे हो पूछा था, इतने में युवक ने गाड़ी कैसे बीच सड़क में रोक दिए कहते हुए आरोप लगाने लगा। इस दौरान उनके बीच बहस भी हुई थी। इस मामले में लोगों की भी अलग अलग राय सामने आ रही है, किंतु मामले में पुलिसकर्मियों को स्पष्टीकरण देने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है। सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी ने बताया कि एक युवक जो कि अपनी पत्नी और बच्चे के साथ जा रहा था उसे रोककर पूछताछ की गई थी जैसा कि पुलिस अक्सर ही उस क्षेत्र में करती है। उस इलाके से अक्सर ही लूटपाट समेत अन्य तरह की घटनाएं राहगीरों के साथ सामने आती है इसी की रोकथाम के चलते पुलिस यह जांच कर रही थी, इस दौरान युवक पुलिस से हुज्जतबाजी करने लगा था। पुलिस मामले की हर पहलू पर जांच कर रही है, साथ ही पुलिसकर्मियों से भी नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। विवाद के बाद कई बाते भी सामने आ रही है जिसमें युवक की बाइक के सामने का नम्बर प्लेट टूटा होना, मगर पीछे नम्बर प्लेट लगा होना शामिल है। साथ ही जब उससे गाड़ी के दस्तावेज मांगे गए तो उसने जो दस्तावेज दिखाए उसमें सीजी 10 नंबर अंकित था, जबकि उसकी गाड़ी में सीजी 07 नम्बर प्लेट पीछे लगा हुआ था। इसके अलावा युवक की भाषा भी अलग लग रही थी, साथ ही वह खुद को ग्राम आमदी का रहने वाला बता रहा था जबकि उसके आधार कार्ड में दुर्ग जिले का एड्रेस था। इन्हीं विसंगतियों और इस संदेह की वजह से ही युवक से पुलिस ने पूछताछ की थी। बाद में युवक को जाने दिया गया था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!