Uncategorized

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में हुई 29 रुपये की बढ़ोत्तरी, धमतरी में बढ़कर कीमत हुई 1021 रु


धमतरी। देश में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोत्तरी हुई है। घरेलू गैस 14.2 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये का इजाफा हुआ है। धमतरी में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 992.50 रुपये से बढ़कर 1021.50 रुपये हो गई है। नया रेट 7 जून से लागू होगा। तीन महीने में दूसरी बार घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़े हैं। अंतरराष्ट्रीय ईंधन कीमतों में वृद्धि होने के बाद सात मार्च को एलपीजी के दाम बढ़े थे। प्रति सिलेंडर 60 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। इसके तीन महीने बाद गैस के दाम फिर 29 रुपये बढ़े हैं। तीन महीने में 14.2 किलोग्राम वाला गैस सिलेंडर कुल 89 रुपये महंगा हो चुका है। वैश्विक ऊर्जा बाजार में वृद्धि के चलते सरकारी ईंधन खुदरा विक्रेताओं को लगातार चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इस वजह से एलपीजी, पेट्रोल और डीजल समेत अन्य तरह के फ्यूल के भी दाम बढ़े हैं। सीएनजी भी महंगी हुई है।
बिगड़ रहा रसोई का बजट
पहले ही पेट्रोल डीजल के भाव बढऩे से लोग परेशान थे अब गैस की रेट बढऩे से किचन का बजट बिगड़ रहा है। लगातार मंहगाई का असर आम जनता के जीवन स्तर पर पड़ रहा है। पहले ही पेट्रोल-डीजल के दाम बढऩे से अन्य वस्तुओं के दाम भी बढ़ रहे है। इससे जनता पर मंहगाई की मार बढ़ती जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!