Uncategorized

संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के 136वीं जयंती पखवाड़ा पर जिला स्तरीय संगोष्ठी संपन्न

धमतरी। संविधान निर्माता भीमराव अम्बेडकर के 136वीं जयंती पखवाड़ा के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय धमतरी में जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाबा साहेब के विचारों, उनके योगदान तथा सामाजिक समरसता, समानता और न्याय के मूल सिद्धांतों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ . शताब्दी पाण्डेय ने अपने विस्तृत उद्बोधन में कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर का जीवन संघर्ष, शिक्षा और सामाजिक परिवर्तन का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने विपरीत परिस्थितियों में रहते हुए भी शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाया और समाज के वंचित वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने भारतीय संविधान के माध्यम से सभी नागरिकों को समान अधिकार, न्याय और अवसर प्रदान करने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किया।
डॉ. पांडे ने कहा कि आज के समय में बाबा साहेब के विचारों को केवल स्मरण करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें व्यवहार में उतारना आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ें तथा समाज में भेदभाव, असमानता और कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाएं।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ने अपने उद्बोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर ने भारत को जो संविधान दिया, वह देश की एकता, अखंडता और लोकतंत्र की मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का अंतिम व्यक्ति तक न्याय का विचार आज भी मार्गदर्शक है और भारतीय जनता पार्टी उसी सोच के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारें गरीब, वंचित और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए लगातार योजनाएं चला रही हैं, जिससे सामाजिक समरसता को बल मिल रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें और समाज में समानता व भाईचारे का वातावरण बनाए रखें।
जिला प्रभारी किरण बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं, जो समाज को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने समाज के हर वर्ग को समान अवसर देने का जो सपना देखा था, उसे साकार करने की जिम्मेदारी हम सभी की है।उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन बाबा साहेब के सिद्धांतों समरसता, समानता और न्याय को आत्मसात करते हुए कार्य कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे समाज के हर वर्ग के साथ संवाद स्थापित करें और उनके अधिकारों तथा हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत रहें।
कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों में ठाकुर शशि पवार, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती श्यामा साहू, पूर्व महापौर अर्चना चौबे, निगम सभापति श्रीमती कौशल्या देवांगन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गोकरण साहू, कार्यक्रम संयोजक हेमंत चंद्राकर, गीतेश्वरी साहू, ज्योति साहू, मोनिका देवांगन, अज्जू देशलहरा एवं मोहन पुजारी शामिल रहे।
संगोष्ठी का संचालन भाजपा जिला महामंत्री राकेश साहू द्वारा किया गया, जबकि आभार प्रदर्शन महेंद्र पंडित ने किया।
कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष चेतन हिंदुजा, कार्यालय मंत्री विजय साहू, अकबर कश्यप, धनीराम सोनकर, विजय यदु, जितेश सिन्हा, रामाधार साहू, निरंजन साहू, पवन गजपाल, गौरव मगर, विनय जैन, अमन राव, मिश्रीलाल पटेल, सुशीला तिवारी, अनीता अग्रवाल, चंद्रभागा साहू, रीटा बंजारे, दमयंती साहू, मिथलेश सिन्हा, सुभाष चंद्राकर, ईश्वर सोनकर, उमेंद्र सिन्हा, ओमेश यादव, कृष्णा हिरवानी, रोहिताश मिश्रा, मोनू साहू, हिमांशू साहू, अविनाश दुबे, राकेश चंदवानी, त्रिलोक जैन, रूपाली ध्रुव, शुभांक मिश्रा, धनेश्वरी साहू, कोमल यादव, अग्रवाल साहू, बसंत मीनपाल, दीपक गजेंद्र, भगत यादव, राजीव एवं प्रियंका सिन्हा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!