Uncategorized

रैकेट पर हूनर दिखाने, 200 खिलाडियो का बैडमिंटन प्रतियोगिता में हो रहा है महासंग्राम

इंडोर स्टेडियम में जगह की कमी पर सिटी क्लब में भी आयोजित होंगे मैच

राज्य भर के 16 से अधिक शहरों के 200 से अधिक खिलाड़ी बन रहे हैं प्रतिभागी
पंडित राजेश शर्मा ने कहा बैडमिंटन सीखना है अनुशासन, संघर्ष, तथा जीवन में स्फूर्ति
खिलाडिय़ों को संरक्षित एवं संवर्धित करने के लिए खेल पखवाड़े का रहेगा सदैव महत्वपूर्ण योगदान – राजेंद्र शर्मा
आयोजन खेल के क्षेत्र में धमतरी को राज्य स्तर पर दिलाया विशिष्ट पहचान -:योगेश रायचुरा
रायपुर, दुर्ग ,भिलाई , कांकेर ,नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, बिलासपुर ,महासमुंद, कोंडागांव, दल्ली राजहरा के खिलाड़ी ले रहे हैं भाग

धमतरी. खेल पखवाड़ा के अंतर्गत बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ धर्म प्रेमी समाज से भी पंडित राजेश शर्मा द्वारा विधि व्रत पूजा अर्चना करते हुए सभी खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं देकर की गई गौरतलब है रायपुर, दुर्ग, भिलाई, डोगरगढ़ ,राजनांदगांव, दंतेवाड़ा, जगदलपुर , महासमुंद, कोंडागांव कांकेर , नारायणपुर के खिलाडिय़ों ने सुबह से ही इनडोर स्टेडियम एवं कम्युनिटी हॉल 17 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के बीच पहले राउंड में प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ उपस्थित खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए पंडित राजेश शर्मा ने कहा कि बैडमिंटन अनुशासन स्फूर्ति तथा संघर्ष का खेल है जो हमें खेल के मैदान से सीख लेकर अपने जीवन को संवारने के लिए दिशा निर्देश देती है। वही इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा ने कहा कि खेल का पखवाड़ा का भले ही विराम हो जाएगा लेकिन इस अवधि ने धमतरी के खेल जगत को सुरक्षित करते हुए संवर्धित करने में जो भूमिका निभाई है इसके लिए धमतरी के खिलाड़ी हमेशा इस पूरे पखवाड़े के आयोजन के सहयोग के लिए कृतज्ञ रहेंगे। खेल पखवाड़ा के संयोजक योगेश रायचुरा ने कहा है कि खेल पखवाड़ा ने धमतरी को राज्य स्तर पर एक अलग पहचान देकर खेल के गौरवशाली इतिहास को फिर से लौटाया है। शुभारंभ भावसार पर नगर निगम के पार्षदगण पिंटू यादव, कुलेश सोनी सोनी, सरिता यादव,गोमती रजक, इस आयोजन के संयोजक रितेश नाहर, भावेश रजक, विरेन्द्र सोनी,दार्शिक नाहर, गर्वित नाहर, आदित्य शर्मा,शुभ सुखवानी,अंश दोसांझ,कर्नल खंडेलवाल, प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
11 हजार प्रथम, दूसरा 5 हजार के साथ ट्रॉफी और अनेक आकर्षक पुरस्कार
खेल पखवाड़ा विभिन्न आयोजनों के बाद अब बैडमिंटन को लेकर करवट लेने वाला है इस प्रतियोगिता में 17 वर्ष से कम के बालक के साथ 40 वर्ष से अधिक के वरिष्ठ खिलाड़ी के साथ ही सीनियर्स के बीच अलग-अलग मुकाबला 18 एवं 19 अप्रैल को होना है जिसके लिए राज्य भर के खिलाड़ी अपने हुनर का प्रदर्शन करने के लिए धमतरी आ रहे हैं उक्त आयोजन में धर्म प्रेमी समाज सेवी एवं खेल पखवाड़ा के संरक्षक पंडित राजेश शर्मा द्वारा प्रथम 11000 हजार रुपया तथा दूसरा ईनाम 5000 रूपए के साथ ही अनेक आकर्षक पुरस्कार एवं ट्रॉफी भी रखा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!