Uncategorized

धमतरी नगर निगम महापौर हेतु भाजपा नेता प्रकाश शर्मा की प्रबल दावेदारी

विगत 40 वर्षो से पार्टी की कर रहे सेवा


धमतरी । धमतरी नगर निगम अनारक्षित मुक्त होने के बाद से धमतरी नगर निगम में महापौर पद हेतु प्रबल दावेदारी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश चंद शर्मा की मानी जा रही है। श्री शर्मा ने 40 वर्षों से पार्टी में सशक्त रूप से कार्य किया है वे दो बार धमतरी शहर के मंडल अध्यक्ष रहे एवं नगर पालिका में पार्षद एवं सभापति के रूप में जनता की सेवा की है। 2019-20 में पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू द्वारा उन्हें धमतरी नगर निगम का सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया और निरंतर पार्टी द्वारा दिए गए कार्यो का निर्वहन किया ,धमतरी की राजनीति में उनके जनसेवा से उनकी दावेदारी को और भी सशक्त माना जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि प्रकाश शर्मा दशकों से भाजपा के कार्यकर्ता के रुप में कार्य करते रहे है। जब-जब पार्टी ने उन्हें कोई जवाबदारी दी है उस पर वे खरा उतरे है। उनका पूरा परिवार भाजपा के प्रति समर्पित है। उनके पुत्र सूरज शर्मा वर्तमान में भाजयुमों शहर मंडल अध्यक्ष है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!