Uncategorized
ई रिक्शा चालकों की हुई पड़ताल:5 मिले बिना लायसेंस के,की गई चालानी कार्यवाही, दी गई सख्त हिदायत



एसपी सूरज सिंह परिहार के निर्देशानुसार व डीएसपी मोनिका मरावी के मार्गदर्शन मे यातायात प्रभारी खेमराज साहू द्वारा टीम के साथ ई रिक्शा चालकों की लायसेंस सहित अन्य नियमो के पालन के संबध मे जांच की.इस दौरान 5 ऐसे चालक मिले जिनके पास लायसेंस नहीं था जिन पर चालानी कार्यवाही की गई. और सभी को यातायात नियमों के पालन की सीख दी गई.साथ ही सख्त हिदायत दी गई.बताया गया कि आगे भी जाँच अभियान जारी रहेगा. सुगम और सुरक्षित यातायात के लिए निरंतर प्रयास किये जायेंगे.
