Uncategorized

भक्ति रस के साथ अब हास्य रस का आनंद,रुद्री में गणेशोत्सव में हास्य कवि सम्मेलन

प्रख्यात हास्य कवि पद्म श्री सुरेंद्र दुबे सहित जानेमाने कवियों से सजेगा मंच

आयोजक के मार्गदर्शक पँ राजेश शर्मा ने कहा भक्ति और हास्य का मेल आनंद के उत्कर्ष का अनुभव देता है

धमतरी के रुद्री में नवयुवक गणेशोत्सव समिति ने मनमोहक प्रतिमा के साथ गणेश पंडाल सजाया है जहाँ रोजाना रुद्री और धमतरी के भक्त दर्शन के लिए आते है।अब इसी पंडाल में हास्य कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया जा रहा है।26 सितंबर को यहाँ विश्व प्रसिद्ध हास्य कवि सुरेंद्र दुबे अपनी कविताओं और रचनाओं से गुदगुदाएंगे, मंच पर देश भर के और भी जानेमाने कवियों और साहित्य रत्नों जैसे, श्रृंगार रस की कवियत्री किरण सोनी और संध्या रानी इनके साथ वीर रस के कवि देवेंद्र परिहार और ईशान शर्मा की उपस्थिति रहेगी। रुद्री के पोस्टऑफिस के पास स्थापित गणेश पंडाल में कवि सम्मेलन रात 9 बजे से शुरू होगा।पूरा आयोजन समाजसेवी भाजपा नेता पँ राजेश शर्मा के सौजन्य और मार्गदर्शन में किया जा रहा है। पँ राजेश शर्मा ने कहा कि भक्ति रस और हास्य रस का जब मेल होता है तो, आनद की जो अनुभूति होती है वो अपने आप मे अद्भुत होती है।आयोजन को सफल बनाने में जिला पंचायत सदस्य खूबलाल ध्रुव, भाजपा महिला मोर्चा की हेमलता शर्मा, जनपद सदस्य जागेन्द्र साहू का विशेष योगदान रहा।नवयुवक गणेशोत्सव समिति रुद्री कॉलोनी के संरक्षक पिंकू जागेंद्र साहू, प्रमुख सलाहकारगण संतोष अय्यर, सुनील अहीर, मनोज नायर, दिनेश तुरकाने, योगेश नाग, शुभम साहू एवम् समिति के अध्यक्ष टेमेश यादव, उपाध्यक्ष प्रांजल ध्रुव, सचिव मोंटू साहू इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को भ्व्य रूप देने के लिए जोरशोर से तैयारी कर रहे है, साथ ही कवि सम्मेलन कार्यक्रम को देखने आने की अपील की है,

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!