Uncategorized

श्याम बाबा की निशान यात्रा के साथ हुआ फाल्गुन महोत्सव का शुभारंभ

त्रिदिवसीय महोत्सव के होंगे विविध धार्मिक आयोजन

आज शाम सुप्रसिद्ध भजन गायक मधुसुधन अग्रवाल अपनी टीम के साथ देंगें प्रस्तुति

धमतरी। श्री श्याम चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा श्याम सरकार का तीन दिवसीय फाल्गुन महोत्सव मनाया जा रहा है। महोत्सव के शुभारंभ पर निकली भव्य निशान ध्वज यात्रा में भक्तों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। और वे हाथों में ध्वजा लहराते खाटू श्याम बाबा के जयकारे लगाते रहे। शोभायात्रा मठ मंदिर चौक से निकली। जो गोलबाजार, घड़ी चौक, सिहावा चौक, नया बस स्टैंड होते हुए रायपुर रोड स्थित श्याम मंदिर में संपन्न हुआ। शोभायात्रा का अग्रवाल समाज के अलावा अन्य भक्तों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर आत्मीय स्वागत की। खाटू श्याम बाबा के दर्शन एवं पूजन लाभ लेकर अपने अंदाज में आस्था प्रकट की। श्याम भक्त नरेन्द्र खंडेलवाल ने बताया कि जो भी भक्त अपनी कोई मन्नत लेकर बाबा का निशान उठाता है और बाबा को अर्पित करने पश्चात उसे अपने घर या प्रतिष्ठान में लगाता है तो निसंदेह बाबा उनकी मन्नत अवश्य पूरी करते है। इसलिए निशान ध्वज का अपना अलग ही महत्व है। भक्त मोहन अग्रवाल ने बताया कि श्याम बाबा को फाल्गुन महोत्सव बहुत ही भाता है। इस दिन बाबा स्वयं प्रधान रुप से आकर श्याम भक्तों पर कृपा बरसाते है। इसलिए बाबा के अनूठे महोत्सव के प्रति आस्था एवं उत्साह देखते ही बनता है। अग्रवाल समाज के आराध्य श्याम बाबा के तीन दिवसीय फाल्गुन महोत्सव शुरु हो गया है। पहले दिन निशान ध्वज यात्रा उपरांत श्याम मंदिर में प्रसादी वितरण किया गया। आज शाम 7 बजे विराज भजन संध्या आयोजित है। इसमें सुप्रसिद्ध भजन गायक मधुसुधन अग्रवाल अपनी टीम के साथ प्रस्तुति देंगें। ग्यारह मार्च को दोपहर तीन बजे से बाबा का अखंड पाठ, भजन, के बाद महाप्रसादी होगा। साथ ही अन्य विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस अवसर पर अग्रवाल समाज के अध्यक्ष दयाराम अग्रवाल, सचिव निर्मल गुप्ता, मोहन अग्रवाल, सुरेश गोयल, बिहारीलाल अग्रवाल, मदनलाल गोयल, मुरलीधर अग्रवाल, रमेश लाट, गोपाल शर्मा, नानकचंद अग्रवाल,महेन्द्र खंडेलवाल, बजरंग अग्रवाल, अनिल मित्तल, मनीष अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, अमित अग्रवाल, डा. अभिषेक गोयल, रामकिशन अग्रवाल, ममता अग्रवाल, पायल गोयल, सुशीला देवी, कुसुम देवी सहित बड़ी संख्या में समाज के अन्य लोग शामिल थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!