Uncategorized

आदिवासी कन्या आश्रम के छात्राओं के बीच खेल स्पर्धा आयोजित कर थाना प्रभारी ने बांटे ईनाम

सामुदायिक पुलिसिंग के तहत नक्सल ग्राम मेचका में किया गया आयोजन

धमतरी थाना प्रभारी मेचका द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत ग्राम मेचका के आदिवासी कन्या आश्रम के छात्राओं के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ाने एवं उनको जागरूकता अभियान का आयोजन कर प्रतिस्पर्धा में विजेता को प्रोत्साहित करने ईनाम वितरण किया गया।थाना प्रभारी मेचका द्वारा छात्राओं के सभी टीमों के खिलाड़ियों को ईनाम वितरण किया। समय-समय पर विभिन्न तरह से कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों के बीच मित्रता बढ़ाने का काम किया जाता है। जिससे ग्रामीणों और पुलिस के बीच संवाद बनी रहे।लोग बेझिझक अपनी समस्याओं को लेकर थाने आएं।
उक्त कार्यक्रम में थाना प्रभारी सउनि.राधेश्याम बंजारे,आरक्षक बाबूलाल मरकाम,गिरीश सोम,डीएसएफ.आर. भोज लाल प्रजापति एवं आश्रम अधीक्षिका भगवती मरकाम, शिक्षिका जानकी बेतकार एवं अन्य स्टॉफ उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!