Uncategorized

छुट्टी में भी नहीं रुकी सेवा: क्लियर वॉटर सेक्शन में हुआ मोटर पंप का मेंटेनेंस, सभापति सोनकर ने बढ़ाया हौसला

जल संरक्षण और सेवा भावना का उदाहरण बना जल विभाग

धमतरी-नगर निगम जल विभाग द्वारा फिल्टर प्लांट के क्लियर वॉटर सेक्शन में मोटर पंप का मेंटेनेंस कार्य सफलता पूर्वक पूरा किया गया। इस कार्य में विभाग के कर्मचारियों ने अपनी निष्ठा और समर्पण का परिचय देते हुए छुट्टी के दिनों में भी बिना किसी झिझक के हिस्सा लिया।मेंटेनेंस कार्य के दौरान जल विभाग के सभापति अखिलेश सोनकर स्वयं मौके पर उपस्थित रहे और कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कर्मचारियों कोप्रोत्साहित करते हुए कहा कि छुट्टी के दिनों में भी जिस तरह से टीम ने काम किया है, वह काबिले तारीफ है। यह दिखाता है कि जब बात शहर की सेवा की होती है, तो कर्मचारी हर परिस्थिति में खरे उतरते हैं।महापौर रामू रोहरा ने भी इस कार्य की सराहना करते हुए कहा, शहरवासियों को सुचारू जल आपूर्ति देना हमारी प्राथमिकता है। कर्मचारियों की यह तत्परता यह दर्शाती है कि नगर निगम की टीम हर चुनौती का सामना करने को तैयार है।नगर निगम द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे आवश्यकता अनुसार जल का उपयोग करें और अनावश्यक पानी की बर्बादी से बचें। जल एक अमूल्य संसाधन है, और उसका संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!