Uncategorized

मोदी सरकार के नीतियों से त्रस्त देशवासियों की आवाज है भारत जोड़ो न्याय यात्रा : विपिन साहू


धमतरी। दुग्ध महासंघ के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेता विपिन साहू ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा भारत जोड़ो न्याय यात्रा राहुल गांधी के नेतृत्व में 14 जनवरी 2024 को मणीपुर से प्रारंभ हुआ है, जो 6700 कि.मी. की दूरी तय कर अन्याय के विरूध्द न्याय की मांग करते लगातार आगे बढ़ते हुए 8 फरवरी 2024 को प्रात: 10 बजे, उड़ीसा से छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में प्रवेश करेगी, जो लगभग 5 दिनों में 7 जिलों में 536 कि.मी. की यात्रा कर उत्तर-प्रदेश में प्रवेश करेगा। हमारे प्रदेश में यात्रा का गुजरना हम सबके लिये गौरव का विषय है। विपिन साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ में यह यात्रा राज्य के 7 जिलों से होकर गुजरेगी तथा 536 किलोमीटर 5 दिनों तक राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में यात्रा करेंगे। भुखमरी, महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की बदहाली, सांप्रदायिक विद्वेष के दौर में राहुल गांधी की न्याय पदयात्रा लोगों के जख्मों में मरहम साबित होगी। देश की एकता, अखण्डता, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है। जनाधिकार की लड़ाई लडऩे के लिए कांग्रेस पार्टी आजादी के पहले से ही सत्याग्रह को एक मजबूत हथियार मानती है और भारत जोड़ो न्याय पदयात्रा आजादी के बाद देश का सबसे विशाल और परिवर्तक सत्याग्रह साबित होगा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सहित कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं ने देश में सत्याग्रह द्वारा जनता के महत्वपूर्ण मसलों को हल किया है। यह सत्याग्रह उस विचारधारा को उखाड़ फेंकेगा जो मृत्यु के समय भी राम का नाम लेने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे को आदर्श मानता है। आज बर्बादी और वैमनस्यता की ओर बढ़ते देश को भारत जोड़ो जैसे पदयात्रा की जरूरत है। भाजपा सरकार ने यात्रा में बाधा करने के लिये स्तरहीन हथकंडे अपनाया था। भाजपा की मोदी सरकार अपने खिलाफ उठने वाली हर आवाज को दबाना चाहती है। यह नहीं चाहती है कि देश की जनता की महंगाई, बेरोजगारी जैसी समस्याओं के खिलाफ लोग एकजुट हो।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!