Uncategorized

सुगम, सुरक्षित यातायात बनाने लगातार अपने टीम के साथ जुटे हैं डीएसपी मणीशंकर चंद्रा

सड़क सुरक्षा माह के माध्यम से लोगों व स्कूली बच्चों को लगातार कर रहे यातायात नियमों के प्रति जागरूक विशेष मौकों, तीज-त्योहारों आदि पर यातायात को सुगम बनाए रखने करते हैं विशेष प्रयास


सुबह से देर रात तक पेट्रोलिंग व मानीटरिंग करते हैं यातायात डीएसपी चंद्रा
धमतरी। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, यातायात को सुगम व सुरक्षित बनाने डीएसपी मणीशंकर चंद्रा के नेतृत्व में यातायात पुलिस प्रयासरत है। जिसका फल लगातार मिल रहा है। व्यवस्था में लगातार सुधार हो रहा है। दुर्घटनाओं व उनमें होने वाली मौतों में भी कमी आ रही है।उल्लेखनीय है यातायात डीएसपी मणीशंकर चंद्रा जब से जिले में पदस्थ हुए हैं तब से यातायात को बेहतर तरीके से संभाल रहे हैं। पहले विशेष मौकों, तीज-त्योहारों, रैलियों, राजनीतिक आयोजनों आदि के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा जाती थी लेकिन अब आयोजनों के पूर्व नया रूट चार्ट बनाकर पार्किंग व बायपास मार्ग आदि की तैयारी की जाती है जिससे काफी हद तक विशेष मौकों पर यातायात जाम से लोगों को राहत मिल पाता है। वर्तमान में सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है जिसके माध्यम से लगातार यातायात के नियमों के प्रति लोगों व स्कूली बच्चों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही नशामुक्ति पर विशेष जोर दिया जा रहा है। लोगों को जानकारी दी जा रही है कि अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं यातायात नियमों का उल्लंघन करने व नशे में वाहन चलाने के कारण होती है। इसलिए इन नियमों का पालन कर दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। बता दें कि सड़क सुरक्षा माह के तहत नित नए तरीकों से लोगों में जागरूकता लाने का प्रयास किया जा रहा है। लर्निंग लायसेंस बनाने शिविर का आयोजन, ट्रेफिक येलो कार्ड बनाने की सुविधा सहित अन्य नवाचार हो रहे हैं। इसके अतिरिक्त ट्रेफिक नियमों का पालन करने वालों का सम्मान विभाग द्वारा किया जा रहा है।
डीएसपी चंद्रा विभिन्न प्रमाणित संस्थानों व बड़े शहरों में यातायात के बेहतर प्रबंधन हेतु प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। प्रदेश के कई शहरों में यातायात विशेषज्ञ के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। ऐसे में उनके ज्ञान व अनुभव का लाभ धमतरी शहर की बदहाल ट्रेफिक व्यवस्था को सुधारने में मिल रहा है।
उल्लेखनीय है कि यातायात डीएसपी मणीशंकर चंद्रा रोजाना सुबह से शहर के विभिन्न पाइंटों में तैनात जवानों की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश देते हैं। इसके अतिरिक्त वे स्वयं सुबह से देर रात तक ट्रेफिक व्यवस्था के सुधार हेतु मुस्तैद रहते हैं। वे शहर के मुख्य मार्गों व आउटरों में सतत पेट्रोलिंग करते हैं। जिसके परिणामस्वरूप लगातार यातायात व्यवस्था में सुधार हो रहा है।
——————————-

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!