Uncategorized

कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी की पहल पर पुनः प्रारंभ होगा किसान बाजार

अधिकारियों द्वारा वस्तुस्थिति का किया गया मुआयना

धमतरी कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी की पहल पर स्थानीय पुरानी कृषि उपज मण्डी परिसर में किसान बाजार को पुनः प्रारंभ करने की कार्यवाही की जा रही है। इसके लिये कलेक्टर ने कृषि, नगरनिगम, उद्यानिकी एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। इसके मद्देनजर आज अधिकारियों द्वारा किसान बाजार का निरीक्षण कर परिसर में साफ-सफाई, बिजली, पानी, पार्किंग इत्यादि व्यवस्था का मुआयना किया गया। सहायक संचालक, उद्यानिकी श्री डी.एस.कुशवाहा ने बताया कि किसान बाजार में शहर के आसपास के 15 किलोमीटर के दायरे में आने वाले किसान अपने साग, सब्जियों और उत्पाद का विक्रय सुबह 7 से 10 बजे तक कर सकेंगे। इससे आसपास के लोगों को ताजी सब्जियां मिलेंगी, साथ ही किसानों को अपने उत्पादन कर सही मूल्य भी मिल सकेगा। इसके लिये उन्होंने इच्छुक किसानों को पंजीयन कराने भी कहा है। किसान बाजार शुरू करने के संबंध में शनिवार 10 फरवरी को मंडी परिसर में बैठक भी आहूत की गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!