Uncategorized

देश की जनता भाजपा की नीतियों पर विश्वास जता रही है – डा बीथिका विश्वास

रामपुर वार्ड में सदस्यता अभियान में शामिल हुई पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष व जिला मंत्री ने कार्यकर्ताओं का किया उत्साहवर्धन

धमतरी। भाजपा द्वारा देश भर में सदस्यता अभियान चलाया गया जा रहा है। जिसके तहत रामपुर वार्ड में सदस्यता अभियान को गति देने भाजपा महिला मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष व वर्तमान बेटी बचाव बेटी पढ़ाव की जिला संयोजक व भाजपा जिला मंत्री डा बीथिका विश्वास पहुंंची। इस दौरान बूथ अध्यक्ष रवि शंकर साहू, अजय देवांगन सहित कार्यकर्ता व वार्डवासी मौजूद रहे।
इस मौके पर डॉ बीथिका विश्वास ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के आव्हान पर देश भर में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत धमतरी में भी यह अभियान सफलता पूर्वक आगे बढ़ रहा है। प्रत्येक बूथो में कार्यकर्ता भाजपा सदस्य बनाने जुटे हुए है। जिलेवासी स्वमेव ही भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सबका साथ सबका विकास की भावना को जन-जन तक सदस्यता अभियान के माध्यम से पहुंचाया जा रहा है। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा में ही अंतिम पंक्ति का कार्यकर्ता भी सर्वोच्च पदो पर पहुंच सकता है। आज देश की जनता भाजपा की नीतियों पर विश्वास जता रही है। समाज के सभी वर्ग का समुचित विकास भाजपा की प्राथमिकता व उद्देश्य है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर पर कार्य कर रहा है। कार्यकर्ताओं द्वारा मिस्डकॉल व अन्य माध्यमों से सदस्यता अभियान की जानकारी दे रहे है। देश में 10 करोड़ सदस्य बनाने के लक्ष्य को लेकर कार्यकर्ता आगे बढ़ रहे है। उक्त लक्ष्य को पूरा करने में धमतरी के कार्यकर्ता भी अपनी अपनी सहभागिता सुुनिश्चित कर रहे है।


डॉ बीथिका विश्वास ने कहा कि भाजपा राष्ट्र को समर्पित राजनीतिक पार्टी है। प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में विकास व सुशासन को और मजबूत किया जा रहा है। वहीं केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार देश को सभी मोर्चो पर सशक्त व मजबूत बना रही है। बेहतर नीतियों का परिणाम है कि जनता लगातार भाजपा पर विश्वास जता रही है। न सिर्फ देश बल्कि दुनिया भर में प्रधानमंत्री नरेन्द्री मोदी की नीतियां सर्वमान्य हो रही है। उन्हें पूरा यकीन है कि भाजपा कार्यकर्ता एकजुट होकर सदस्यता अभियान के लक्ष्य को अवश्य पूरा करेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!