Uncategorized

माता शक्ति की कृपा पाने के लिए भगवान गणेश की पूजा आवश्यक- पँ राजेश शर्मा

धमतरी। धमतरी के आकाश गंगा कॉलोनी में भी गणपति विराजमान हुए हैं, विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसके विजेताओं को पुरस्कार का वितरण रविवार को किया गया, जिसमे बतौर अतिथि महापौर विजय देवांगन, भाजपा नेता पँ राजेश शर्मा, पार्षद राजेश ठाकुर और रविंद्र बिंद्रा शामिल हुए। कॉलोनी निवासी डॉ आशीष नायक को उनकी विशेष उपलब्धियों के लिए राज्यपाल पुरस्कार मिलने पर उनका सम्मान भी किया गया। इस मौके पर पँ राजेश शर्मा ने कहा कि हम सब शक्ति के उपासक है, और उन्ही माता शक्ति का आशीर्वाद पाने के लिए उनके पुत्र भगवान गणेश की पूजा पहले करते है, माता शक्ति और महादेव की कृपा से ही कल्याण और मोक्ष प्राप्त होता है इसका सीधा संबंध भगवान गणेश की पूजा से है जो हम गणेश पक्ष में करते हैं। इस मौके पर डॉ आशीष नायक, प्रकाश पाण्डेय,गजेंद्र अग्रवाल, डॉ मयंक पटेल, विजय पदमवार वेद प्रकाश भेसले ,नोकुराम सिन्हा,जीडी सिन्हा, देव यादव, आई के साहू ,मनोज साहू ,नेक राम साहू ,,डी आर जाचक,ललित चांडक, रेवेंद्र कश्यप,दुर्गा मिश्रा,पूजा नायक, अभिलाषा पांडेय, स्वपना पदमवार, नीति पटेल, कविता कुर्रे, प्रेमलता पटेल, उज्जवला साहू, प्रमिला साहू, भारती यादव, स्वाति सोनकर, कामिनी गोस्वामी, लक्षणा चंदनिहा, उर्वशी बरैहा,सुनीता वाधवानी,झंकार शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!