Uncategorized

सप्ताह भर पूर्व धमतरी के ग्राम सेमरा में खेली गई होली, उड़े रंग गुलाल,बिखरी खुशियां

गाँव में हर त्यौहार सप्ताह भर पहले मनाने की परंपरा है जारी

होली 14 मार्च को मनाई जाएगी लेकिन धमतरी जिले के सेमरा गांव के लोग 9 मार्च को ही होली मना लिया गया. हफ्तेभर पहले ही त्यौहार मनाने सदियो की इस परम्परा को मौजूदा पीढियां भी आगे बढा रही है। अब वो चाहे दिवाली का हो या फिर दशहरा। यह परंपरा इस गांव की पहचान बन चुकी है। जिसे देखने हर मौके पर लोग दूर दूर से आते है। सेमरा गॉंव के दस्तूर आज भी कायम है। जिला मुख्यालय से करीब 22 किमी दूर इस गांव मे हफ्तेभर पहले ही त्यौहार मनाने का अनोखा दस्तूर है. एक दास्तां है कि सदियो पहले गॉव के देवता सिरदार ने सपने मे कहा था कि हर त्यौहार मनाने के पहले उन्हे हूमधूप देना जरुरी है। जिसके चलते आज भी गांव के लोग अपने गॉव के देवता को खूश करने हर त्यौहार हफतेभर पहले मनाते आ रहे है जो अब एक परम्परा बन गई है।भले ही आज के जमाने के लोग इस पर यकीन करे या न करे लेकिन बताया जाता है कि ऐसा नही करने से उनके उपर आफत आ सकती है। जबकि सदियो से चली आ रही इस परम्परा को युवा वर्ग भी अन्धविश्वास के बजाए आस्था से जोडकर देखता है और इसे आगे सन्जोऐ रखने का यकीन दिलाती है। इसी परंपरा के बहाने उन्हे अपने रिश्तेदारो से मिलने और मेहमाननवाजी का मौका मिल जाता है जो यंहा त्यौहार देखने आते है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!