Uncategorized

शासकीय महाविद्यालय में वाणिज्य संकाय के नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षांत समारोह का आयोजन

बीसीएस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धमतरी के वाणिज्य संकाय में नव प्रवेशित छात्र छात्राओं के दीक्षारंभ समारोह का कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वी के पाठक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती की पूजा वंदना के साथ किया गया। इसके बाद उपस्थित सभी प्राध्यापकों का स्वागत किया गया। उद्बोधन के क्रम में महाविद्यालय के राष्ट्रीय शिक्षा नीति अर्थात ऐन ई पी के प्रभारी प्रोफेसर किशोर चेलक ने बताया कि शासन द्वारा जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू की गई है इसका उद्देश्य छात्र छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है। इस नीति में आप अपने विषय के साथ-साथ दूसरे विषय की भी पढ़ाई करते हैं। जो आपके भविष्य में आपके द्वारा दिलाई जाने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में अत्यंत उपयोगी होगा। जैसे एक वाणिज्य का विद्यार्थी अपने विषय के साथ-साथ कला या विज्ञान में से किसी विषय का अध्ययन करेगा। अतिरिक्त विषय विद्यार्थी अपनी रुचि के अनुसार ले सकते हैं। इस राष्ट्रीय शिक्षा नीति में आप लोगों को सेमेस्टर पद्धति से परीक्षा देनी है। इसमें 30 प्रतिशत आंतरिक मूल्यांकन का अंक भी शामिल है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति से संबंधित कोई भी समस्या होने पर महाविद्यालय का कोई भी विद्यार्थी मुझसे संपर्क करके अपनी समस्याओं का हल प्राप्त कर सकता है। आपकी समस्याओं के समाधान के लिए मैं हमेशा तैयार रहूंगा ।
इसके बाद प्रोफ़ेसर गोविंद प्रसाद ने यूथ रेड क्रॉस के बारे में बताते हुए कहा कि यह संस्था आपातकालीन स्थितियों में सहायता के लिए होती है। संस्था से जुड़कर महाविद्यालय का कोई भी नियमित विद्यार्थी अपनी सेवाएं दे सकता है। समाज अथवा देश को जब जब आपातकालीन स्थितियों में सहयोग की आवश्यकता होती है सब तब यूथ रेडक्रॉस अपनी अहम भूमिका निभाता है। प्रोफ़ेसर आकांक्षा कश्यप मैडम ने रोवर रेंजर इकाई के बारे में बताया कि यह स्काउट गाइड की सीनियर विंग को महाविद्यालय में रोवर रेंजर इकाई कहते हैं। इससे जुड़कर आप एक अच्छे नागरिक बन सकते हैं। प्रोफ़ेसर निरंजन कुमार ने बताया कि उन्नत भारत अभियान, इको क्लब एवं रेड रिबन क्लब के बारे में बताया कि देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का लक्ष्य है कि भारत 2047 तक विकसित हो जाए। उनके सपनों को पूरा करने के लिए उन्नत भारत अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही स्वच्छता की दृष्टि से इको क्लब बनाया गया है। एड्स जागरुकता के लिए रेड रिबन क्लब चलाया जा रहा है।
प्रोफ़ेसर अमर सिंह साहू ने बताया कि वाणिज्य संकाय में नियमित प्रवेश के लिए उपलब्ध सीट से दोगुना से अधिक फॉर्म आए हैं। उनमें से आपको नियमित प्रवेश मिला है यह आपका सौभाग्य है। अब आपको नियमित महाविद्यालय आकर पढ़ाई करनी है और अच्छा परिणाम लाकर दिखाना है। साथ ही महाविद्यालय में आप लोगों के जीवन विकास के लिए बहुत सारी सुविधाएं उपलब्ध है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!