Uncategorized

धमतरी को मिली बड़ी सौगात : सैनिक स्कूल की स्वीकृति पर भाजपा पार्षदों ने महापौर को दिया धन्यवाद

धमतरी। धमतरी में सैनिक स्कूल खोलने की स्वीकृति मिलने पर भाजपा पार्षदों ने आज महापौर से सौजन्य मुलाकात कर हर्ष व्यक्त किया एवं पार्षद दल की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया।पार्षदों ने कहा कि महापौर के सतत प्रयासों, राज्य शासन के सकारात्मक सहयोग तथा मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन से यह महत्वपूर्ण उपलब्धि संभव हो सकी है। उन्होंने कहा कि सैनिक स्कूल की स्थापना से धमतरी जिले सहित पूरे अंचल के विद्यार्थियों को अब सेना में जाने के लिए बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण तैयारी का अवसर प्राप्त होगा।पार्षदों ने आगे कहा कि सैनिक स्कूल खुलने से क्षेत्र के युवाओं में देश सेवा की भावना और अधिक प्रबल होगी तथा उन्हें राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा, अनुशासन एवं प्रशिक्षण प्राप्त होगा। इससे न केवल धमतरी जिले की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर सुदृढ़ होगी, बल्कि यहां के विद्यार्थियों का भविष्य भी उज्ज्वल बनेगा।
उन्होंने इसे जिले के लिए ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि वर्षों से क्षेत्रवासी सैनिक स्कूल की मांग कर रहे थे, जो अब पूर्ण हुई है। पार्षदों ने महापौर के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह निर्णय आने वाली पीढ़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा।इस अवसर पर भाजपा पार्षदों ने महापौर का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया तथा सैनिक स्कूल की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री एवं राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।मुलाकात के दौरान एम.आई.सी. सदस्य अखिलेश सोनकर, पिंटू यादव, हिमानी साहू, पार्षद मेघराज ठाकुर, अज्जू देशलहरे, कुलेश सोनी, हेमंत बंजारे, ईश्वर सोनकर एवं संजय देवांगन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!