Uncategorized

विधायक के अटल आवास निरीक्षण को निगम लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष ने बताया अपनी निष्क्रियता को ढकने का प्रयास

काश आमदी से निकलकर प्रतिदिन शहर सहित अन्य क्षेत्र की जनता को विधायक देते दर्शन - विजय मोटवानी


धमतरी। विधायक ओंकार साहू द्वारा पिछले दिनों विवेकानंद वार्ड स्थित अटल आवास में कांग्रेस के अन्य जिम्मेदार लोगों के साथ पहुंचकर किए गए निरीक्षण को आड़े हाथों लेते हुए नगर निगम के लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष विजय मोटवानी ने कहा है कि विधायक जी का कार्यकाल लगभग 3 वर्ष होने को है लेकिन उन्होंने इस अवधि में कभी भी धमतरी की जनता के साथ रूबरू नहीं हुए इसलिए अपने प्रति जन आक्रोश और अपनी निष्क्रियता को ढकने के लिए मात्र खाना पूर्ति करने हेतु समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों के बीच पहुंचकर औपचारिकता की प्रस्तुतीकरण किया गया है। जो की हास्यास्पद है यदि उनमें जरा भी नैतिकता है तो उनके पास खुद ही सरकार द्वारा प्रदत्त विधायक निधि के राशि की उपलब्धता है लेकिन इस और उन्होंने ध्यान न देकर मात्र हल्की राजनीति करते हुए अपने 3 वर्ष के निष्क्रिय को ढकने का प्रयास किया है जिसे जनता समझती है। श्री मोटवानी ने आगे कहा है कि अटल आवास सहित पूरे क्षेत्र की जनता जानती है कि भारतीय जनता पार्टी और उसके जनप्रतिनिधि ही आम जनता की बुनियादी आवश्यकता रोटी कपड़ा और मकान की व्यवस्था करती है और जिसके कारण ही आज ट्रिपल इंजन की सरकार को जनता ने जनादेश दिया है। एक्सीडेंटल विधायक के रूप में निर्वाचित होने के पश्चात आज तक उन्होंने कभी भी धमतरी शहर सहित अन्य क्षेत्र की सुध नहीं ली है काश अपने गृह ग्राम आमदी से निकलकर पूरे विधानसभा क्षेत्र विशेष का शहर की इतनी बड़ी आबादी के मध्य सुगम रूप से उपलब्ध रहकर जनता का विश्वास अर्जित करते रहते तो उन्हें अटल आवास जैसे संवेदनशील भारतीय जनता पार्टी के छत प्रदान करने वाली ऐतिहासिक एवं गौरवशाली योजना का सानिध्य लेना नहीं पड़ता।
अटल आवास की जनता को मिलेगी अति शीघ्र आवश्यक सुविधा
नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत सभी अटल आवास में निवास करने वाले लोगों को बुनियादी सुविधा प्रदान करने के लिए नगर निगम के प्रतिबद्धता की बात को विजय मोटवानी द्वारा पुन: दोहराई गई है उन्होंने आगे कहा है कि आगामी समय में सभी अटल आवास के रिपेयरिंग के साथ ही शासन की नई योजना एवं मनसा के अनुरूप नए आवासों की स्वीकृति प्रदान कराकर जरूरतमंदों को उपलब्ध कराई जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!