देवशयनी एकादशी पर श्याम नाम की भक्ति में झूमा धमतरी, भव्य भजन संध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब

धमतरी। देवशयनी एकादशी के पावन पर्व पर शनिवार रात धमतरी शहर पूरी तरह श्याममय हो गया। रायपुर रोड स्थित भगवत कृपा (पी. अग्रवाल एंड कंपनी के नव-निर्मित निवास) में श्री श्याम परिवार, धमतरी के तत्वावधान में बाबा श्याम का भव्य दरबार सजाया गया, जहां आयोजित विशाल श्री श्याम भजन संध्या में शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। बाबा श्याम के जयकारों, सुमधुर भजनों और भक्तिमय वातावरण ने पूरे आयोजन को आध्यात्मिक उल्लास से भर दिया। इसके बाद भजन गायकों पवन मित्तल, आकाश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, सुनील मित्तल, श्याम अग्रवाल एवं कन्हैया ग्वाल ने एक से बढ़कर एक मनमोहक श्याम भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। हारे के सहारे, खाटू वाले श्याम हमारे और जय श्री श्याम के जयघोष से पूरा पंडाल गूंज उठा। देर रात तक श्रद्धालु भजनों पर झूमते रहे और बाबा श्याम की भक्ति में लीन होकर गुणगान करते रहे। इस अवसर पर आयोजक अनिल जी गौरव मित्तल परिवार ने सभी श्याम प्रेमियों का आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में प्रेम, भाईचारा, सेवा, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करते हैं। देवशयनी एकादशी भगवान विष्णु के शयन काल की शुरुआत का प्रतीक होने के साथ-साथ भक्ति, सत्संग और सेवा का संदेश भी देती है।भजन संध्या में महिलाओं, युवाओं और बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में श्याम अग्रवाल, दयाराम अग्रवाल, नरेंद्र खंडेलवाल, पूर्व विधायक श्रीमती रंजना दीपेंद्र साहू, मनीष मित्तल, अनिल रामलाल अग्रवाल, सुरेश गोयल, लखुभाई भानुशाली, मुरलीधर अग्रवाल, मनीष गोयल, महेंद्र खंडेलवाल, अजय गोयल, विजय गिनोरिया, शिव खंडेलवाल, अनिल खंडेलवाल, जोगेंद्र खंडेलवाल, सुरेश खंडेलवाल, नरेंद्र बरडिय़ा, विमल जैन, मनीष गौरी, पप्पू सोनी, अनीश ठाकुर, अमन, दीपांशु, जिग्नेश ठक्कर, जयेश मंगे, पुरुषोत्तम साहू, प्रभास अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मातृशक्ति की ओर से अंजू, रेणु, पूनम, मीनल, रूचि, रितु, पायल, ज्योति, प्रीति, साक्षी अग्रवाल, प्रतिमा खंडेलवाल, ममता अग्रवाल, सीमा अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ भजन संध्या में सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के समापन पर बाबा श्याम की भव्य महाआरती संपन्न हुई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने बाबा की मोर छड़ी का झाड़ा प्राप्त कर आशीर्वाद लिया तथा प्रसाद ग्रहण किया।