Uncategorized

अंबेडकर चौक में संविधान दिवस पर महापौर ने दिलाई संविधान की शपथ

भारत का संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की नींव है-रामू रोहरा

धमतरी।संविधान दिवस के अवसर पर अंबेडकर चौक में आयोजित कार्यक्रम में महापौर रामू रोहरा ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष उपस्थित जनप्रतिनिधियों, और नागरिकों को संविधान की शपथ दिलाई।कार्यक्रम में में लोगों ने भाग लिया और भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा बनाए रखने व राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
अंबेडकर चौक में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि भारत का संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की नींव है और डॉ. अंबेडकर ने इसे अत्यंत सूझबूझ, व्यापक दृष्टि और समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए तैयार किया था। उन्होंने नागरिकों से संविधान में निहित समानता, न्याय और बंधुत्व के मूल्यों को दैनिक जीवन में अपनाने की अपील की।कार्यक्रम के दौरान संविधान की शपथ दिलाई गई । अंत में उपस्थित लोगों ने राष्ट्र निर्माण में संविधान के महत्व को दोहराते हुए डॉ. अंबेडकर के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। इस अवसर पर अंगिरा ध्रव मोनिका देवांगन, विजय साहू, मेघराज ठाकुर, अखिलेश सोनकर, अज्जू देशलहरे, कुलेश सोनी, पिंटू यादव, शिवदत उपाध्याय, ईश्वर सोनकर, गजेंद्र कवर, आदि उपस्थित थे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!