बोड़रा में आस्था और संस्कृति का अद्भुत संगम, हरमीत सिंह होरा ने आमजन के बीच बैठकर लिया कार्यक्रम का आनंद
धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी आस्था, परंपरा और लोक संस्कृति को सहेजने एवं आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं- होरा

धमतरी -मां सिद्धिदात्री नवदुर्गा सेवा समिति, बाजार चौक बोड़रा के तत्वावधान में आयोजित भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष हरमीत सिंह होरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में जय भोले बाबा अघोरी जस झांकी एवं फाग परिवार खुसीपार द्वारा आकर्षक धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों की मौजूदगी रही। अत्यधिक भीड़ के बीच हरमीत सिंह होरा ने आम लोगों के बीच बैठकर धार्मिक झांकियों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया। उनके सहज एवं आत्मीय व्यवहार ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
इस अवसर पर हरमीत सिंह होरा ने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी आस्था, परंपरा और लोक संस्कृति को सहेजने एवं आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में उनके साथ विशाल शर्मा, विक्रांत शर्मा, राहुल बख्तानी, पवन वाधवानी, एवं अंकित गोयल सहित आयोजन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। धार्मिक झांकियों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।


