Uncategorized

विजयादशमी पर रक्षित केंद्र धमतरी में विधि-विधान से हुई अस्त्र-शस्त्र एवं शासकीय वाहनों की पूजा-अर्चना, पुलिस ने निभाई गौरवशाली परंपरा

एसपी श्रीमती भावना पांडेय सहित पुलिस अधिकारियों ने की शस्त्र पूजा, हर्ष फायर कर परंपरा का किया निर्वहन

धमतरी जिले के सभी थाना-चौकियों में संपन्न हुई शस्त्र पूजा, एसपी ने पुलिस परिवार एवं जिलेवासियों को दी विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं

विजयादशमी का पर्व सत्य की असत्य पर तथा धर्म की अधर्म पर विजय का प्रतीक है। इस पावन अवसर पर अस्त्र-शस्त्र की पूजा-अर्चना की प्राचीन परंपरा रही है, जिसका निर्वहन धमतरी पुलिस द्वारा प्रतिवर्ष श्रद्धा एवं सम्मान के साथ किया जाता है।
इसी क्रम में 20 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक धमतरी, श्रीमती भावना पांडेय ने रक्षित केंद्र धमतरी में पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की उपस्थिति में विधि-विधान से अस्त्र-शस्त्र एवं शासकीय वाहनों की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सहित उपस्थित अधिकारियों ने हर्ष फायर कर विजयादशमी की परंपरा का निर्वहन किया।
एसपी धमतरी,श्रीमती भावना पांडेय ने जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा जिलेवासियों को विजयादशमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
इसी प्रकार जिले के सभी थाना एवं चौकियों में भी परंपरागत रूप से अस्त्र-शस्त्र एवं शासकीय वाहनों की पूजा-अर्चना संपन्न की गई।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र पांडेय, होमगार्ड कमांडेंट श्रीमती शोभा ठाकुर, रक्षित निरीक्षक विपुल आनंद जागड़े, मुख्य लिपिक निरीक्षक (एम) श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव, स्टेनो निरीक्षक (एम) अखिलेश शुक्ला, परि. सूबेदार, एटीओ सुल्तान हुसैन, सहायक उप निरीक्षक रामावतार राजपूत, श्रीमती लता राजपूत, श्रीमती राजश्री तुर्रे, भैनू राम वर्मा,शस्त्रागार प्रभारी रामबिलास मिश्रा,डिगेश शर्मा सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!