Uncategorized

नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने पार्षदों सहित विधायक अजय चंद्राकर से लिया मार्गदर्शन

भखारा भठेली के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने 12 पार्षद गणों साथ विधायक अजय चंद्राकर से उनके आवास पर भेंटकर आभार व्यक्त करने के साथ ही मार्गदर्शन लिया।
उल्लेखनीय है कि नगर के दोनों स्थान अजय चंद्राकर के सपनों का नगर बनने की क्षमता रखते हैं। यहाँ के सभी विकास कार्य उनकी सोच का ही परिणाम है। विधायक की दूर दृष्टि से ही यह नगर दूर दूर तक मशहूर हो गया है। विधायक की सोच के अनुरूप यहाँ के लोगों के जीवन स्तर एवं सोच भी ऊँची हो ऐसी अपेक्षा लेकर वो चल रहे हैं। जिसमें नगर पंचायत बॉडी का भरपूर सहयोग मिलेगा।वैसे भी पहली बार सम्पूर्ण सिस्टम में एक ही पार्टी का नेतृत्व स्थापित हुआ है।इस अवसर पर सभी नव निर्वाचित पार्षद गण शामिल थे।
सबने राम मंदिर में भगवान के दर्शन किये। प्रतिभा चंद्राकर से भी भेंट कर आभार जताया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!