Uncategorized

नई शिक्षा नीति का भारतीय अर्थव्यवस्था पर प्रभाव, चुनौतिया एवं सम्भावना शीर्षक पर सेमिनार का आयोजन

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरतुली की वाणिज्य संकाय के चाणक्य वाणिज्य परिषद द्वारा आयोजन किया गया .जिसमे प्रभारी आकाशगिरी गोस्वामी व्याख्याता के मार्गदर्शन में कक्षा 11 वीं वाणिज्य और 11वीं के कला संकाय के 27 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने उक्त विषय पर अपनी-अपने आलेख तैयार किया तथा सभी प्रतिभागियों को तीन-तीन मिनट अपने मुख्य विषय वस्तु को प्रस्तुत करने हेतु मौका प्रदान किया गया. इस अवसर पर गीतेश वर्षा तोषण श्वेता जिज्ञासा ओमप्रकाश अजय तुलसी नीलिमा प्रतिभागियों को उनके आलेख एवं प्रस्तुति हेतु पुरस्कृत किया गया. तथा शेष सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया. गोस्वामी ने आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ साथ व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ाना है.विद्यार्थियों में नई शिक्षा नीति का भारतीय अर्थव्यवस्था पर पढ़ने वाले प्रभाव की जानकारी के साथ-साथ उनके सोच के दायरे बढ़ाना है. । प्राचार्य टी आर नागवंशी ने विद्यार्थियों के कार्य की प्रशंसा की कार्य की प्रशंसा करते हुए उज्जल भविष्य की कामना की है ।निर्णायक के रूप में व्याख्याता सतीश तुर्र ,प्रतिमा यदु, नेहा मेहता और संजय कुमार सिन्हा महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस विषय पर निर्णयको ने भी इस विषय पर अपने-आप ने विचार अपनी अपनी बातें रखकर विद्यार्थियों को अभिप्रेरित किया है.कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने सेवा प्रदान किया.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!