Uncategorized

प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट के आगमन पर युवा कांग्रेस ने निकाली भव्य बाइक रैली


धमतरी । प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट के धमतरी आगमन पर जिला कांग्रेस एवं धमतरी विधायक ओंकार साहू की पहल पर युवा कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा अर्जुनी चौक से राजीव भवन तक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। नगर पंचायत आमदी के नेता प्रतिपक्ष ऋषभ ठाकुर के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के बैनर तले निकाली गई इस रैली में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत तथा युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा का अर्जुनी चौक, धमतरी में उत्साहपूर्वक एवं गरिमामय स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व पीसीसी सचिव आनंद पवार, नगर निगम धमतरी के नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर, वरिष्ठ कांग्रेसी राजेंद्र सोनी, उप नेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन, युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष गुरुगोपाल गोस्वामी, उदित साहू, ठरवक प्रदेश महासचिव गौतम वाधवानी, शास्त्री सोनवानी , राकेश मौर्य, सोमेश मेश्राम, कुलेश्वर देवांगन, पारसमणि साहू, देवेंद्र देवांगन, वातांजलि गोस्वामी , धर्मेंद्र पटेल, यस राजपूत, अंकुर पूरी गोस्वामी, पंकज देवांगन, राज देवांगन, विक्रम साहू, अजय सिन्हा , मुकेश यादव, चित्रांश रजक, कुमार साहू, चंदन रजक, जीवन डहरिया, योगेश्वर साहू, होरीलाल ओझा, आशीष साहू, धर्मेंद्र साहू, लेखराम साहू, घासी राम साहू, भागी निषाद, प्रमोद साहू, चोवा साहू, लिलेश्वर साहू, कृष्णा लहरें, ईश्वर पटेल अन्नू , हेमंत प्रजापति, सोहेल तथा पोषण साहू शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!