Uncategorized

सब्जी लेने किसान नेता मुड़े और पीछे बाइक की डिक्की से पार हो गए 44 हजार

गोलबाजार मे हुई उठाइगिरी की वारदात, सीसीटीवी मे कैद हुई घटना , आरोपी की तलाश मे जुटी पुलिस

आज दोपहर उठाइगिरी की वारदात हुई जिसमे गाड़ी मे रखे हजारों रुपए अज्ञात व्यक्ति द्वारा पार कर दिया गया.
बता दे कि किसान नेता लीलाराम साहू ने आज रत्ना बांधा रोड स्थित इंडियन बैंक से 44 हजार निकाले और इसके बाद इतवारी बाजार से होते हुए गोलबाजार पहुंचे, उन्होंने रकम को अपनी दुपहिया की डिक्की मे रखा और गोल बाजार मे बाजार के बाहर ही सब्जी खरीदने लगे इसी बीच उनके पीछे से बाइक की डिक्की से पैसे पार हो गए. घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई. जिसके बाद पुलिस एक्टिव हुई और जाँच पड़ताल शुरू हो गई. पुलिस टीम ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जिसमे एक व्यक्ति डिक्की से रूपये निकालते नजर आ रहा है. फुटेज मे व्यक्ति का चेहरा भी दिखने की जानकारी मिल रही है. फुटेज के आधार पर पुलिस उक्त व्यक्ति की तलाश जोरशोर से कर रही है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!