Uncategorized
रावण दहन के दौरान आगजनी, वानर सेना बने 3 कलाकार झुलसे
सिहावा क्षेत्र के ग्राम छिपली की घटना, मचा हड़कंप

कल दशहरा पर्व के दौरान अनेक स्थानों पर रावण का पुतला दहन कर असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म की जीत का जश्न मनाया गया. इसी दौरान एक हादसा भी हो गया जिसमे तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए.
मिली जानकारी के अनुसार धमतरी जिले के सिहावा क्षेत्र के ग्राम छिपली मे हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दशहरा पर्व पर रावण दहन का कार्यक्रम रखा गया. इस दौरान आगजनी की घटना हुई जिसमे मंडली मे हनुमान व वानर बने 3 कलाकार बुरी तरह झुलस गए. जिससे कार्यक्रम के दौरान हड़कंप मच गया. आगजनी के घायलों को तुरंत उपचार हेतु जिला अस्पताल पहुँचाया गया है.
