Uncategorized

साइबर सेल द्वारा ऑनलाइन शॉपिंग साइट से मगांए गए 40 चाकू किया गया जप्त

वाट्सअप,फेसबुक,इंस्टाग्राम में हथियार सहित स्टेटस लगाने वाले के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान

धमतरी थाना प्रभारियों एवं सायबर प्रभारी द्वारा लगातार अवैध कार्यों में लिप्त लोगों पर कार्यवाही कर रही है, इसी तारतम्य में अवैध रूप से धारदार हथियार बटन दार चाकू इत्यादि रखने वालों पर भी नजर रखी जा रही थी, कई ऑनलाइन शॉपिंग साइट से भी इस प्रकार के हथियार मांगे जाने की सूचना पर, सायबर सेल के माध्यम से तकनीकी जानकारी प्राप्त कर , ऐसे व्यक्तियों की सूची प्राप्त की गई, जिन्होंने इस प्रकार के हथियार मंगाए हैं , ऐसे लोगों से संपर्क कर उनके हथियार बरामद किए गए, तथा उन सभी को इस प्रकार के हथियार मंगाने का कारण पूछा गया, जिसमें कुछ लोगों द्वारा घरेलू कार्य एवं कुछ युवकों द्वारा फैशन एवं शौक के कारण इस प्रकार के डिजाइनर चाकू इत्यादि मंगाये थे।सभी को बरामद कर किया गया एवं इनके धारकों को समझाइश दिया गया तथा जिन लोगों ने ऐसा आर्डर कराया था , किंतु आर्डर रिसीव नहीं हुआ था, उन सभी के आर्डर कैंसिल कराए गए तथा आगे से इस प्रकार के हथियार नहीं मंगवाने की समझाइश भी दी गई। साइबर सेल द्वारा की गई इस कार्यवाही में लगभग 40 एयर पिस्टल,बटंची चाकू जप्त किया गया।जिसमें 21 नग बटंची,12 नग धारदार चाकू,04 नग पेन चाकू,01लाइटर पिस्टल,तथा 2 नग एयर पिस्टल किया गया बरामद किया गया है , जिसमें कुछ छोटी कुछ बटन दार चाकू भी शामिल है।उक्त बरामदगी अभियान के दौरान पाए गए कि मंगाया चाकू युवा वर्ग के लोग हैं जिसमें ज्यादातर 17 से 25 साल के युवाओं की संख्या अधिकतम पाई गई। साथ ही धमतरी पुलिस द्वारा ऐसे सभी लोगों से अपील कि जाती है कि ऐसे ऑनलाईन बटंची चाकू, हथियार ना मंगवाये,ना हि अपने सोशल मिडिया में स्टेटस में ऐसे धारदार हथियार या पिस्टल के साथ फोटो डालें ऐसा करने पर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कि जायेगी।उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी धमतरी निरी.बृजेश तिवारी, थाना प्रभारी अर्जुनी निरी.राजेश मरई,सायबर सेल प्रभारी रमेश साहू एवं टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!