Uncategorized

कर्णेश्वर मंदिर सिहावा से हुआ पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 का शुभारंभ

कुकरेल मंडल से जिले में अभियान की शुरुआत

भाजपा नियमित प्रशिक्षण देकर कार्यकर्ताओं को राष्ट्रभक्ति, सेवा और स्वच्छ राजनीति के मूल्यों से जोड़ता है – डॉ अवधेश जैन

धमतरी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा कार्यकर्ताओं को वैचारिक, संगठनात्मक एवं तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे भाजपा के दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 की शुरुआत धमतरी जिले में कुकरेल मंडल से हो गई है। कर्णेश्वर मंदिर सिहावा में आयोजित कार्यक्रम के साथ इस महत्वपूर्ण अभियान का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण महाभियान के प्रदेश संयोजक डॉ अवधेश जैन ने विधिवत रूप से अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश का एकमात्र ऐसा संगठन है, जो अपने कार्यकर्ताओं को नियमित प्रशिक्षण देकर उन्हें राष्ट्रभक्ति, सेवा और स्वच्छ राजनीति के मूल्यों से जोड़ता है। वरिष्ठ नेता रवि दुबे द्वारा भाजपा संगठन के विजय ध्वज का ध्वजारोहण कर प्रशिक्षण महाभियान का औपचारिक शुभारंभ किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत को आत्मसात करते हुए भाजपा कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का कार्य कर रहे हैं। प्रशिक्षण महाभियान के जिला संयोजक महेन्द्र पंडित ने कहा कि जिले के सभी मंडलों में इस अभियान को चरणबद्ध तरीके से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। मंडल अध्यक्ष संजय मरकाम ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी उमेश साहू द्वारा दी गई।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!