Uncategorized

राष्ट्रीय बेटी दिवस पर निगम पीडब्ल्यूडी अध्यक्ष ने कहा सौभाग्य एवं सुख- समृद्धि का द्वार खोलते हैं बेटियां

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की भावनाओं के साथ दी बधाई एवं शुभकामनाएं

घर के आंगन को खुशहाल और समृद्ध बनाकर दो कुलों को स्वर्ग बना देती है है बेटियां-: विजय मोटवानी

धमतरी। मानव जीवन में सृजन के साक्षात देवी के रूप में बेटियों के प्रति आस्था श्रद्धा, एवं कृतज्ञता ज्ञापित करने के प्रत्येक वर्ष सितंबर माह के अंतिम रविवार को मनाया जाता है इस वर्ष 27 सितंबर को राष्ट्रीय बेटी दिवस के रूप में मनाया जा रहा है इस पवित्र दिवस पर नगर निगम के पीडब्ल्यूडी अध्यक्ष विजय मोटवानी ने सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि वर्तमान समय में राष्ट्र निर्माण में समग्र पीढ़ी को आगे बढ़ाने हेतु बेटियां मां के रूप में सार्थक भूमिका का निर्माण करती है जिसके कारण राष्ट्रीय स्तर पर सरकार भी गंभीरता के साथ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देकर इस भावनाओं को आगे बढ़ती है। आगे श्री मोटवानी ने बेटियों को साक्षात् देवी का स्वरूप बताते हुए उन्हें नमन कर कहा है कि बेटियां ही सौभाग्य के परिचायक के रूप में सुख समृद्धि का द्वार खोलती है इसलिए एक दिन ही नहीं बल्कि 365 दिन हम सबको उनके प्रति कृतज्ञता का भाव प्रगट करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!