Uncategorized

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने हेलीकाप्टर से महापौर रामू रोहरा को भी लेकर उड़े

धमतरी विस को दिए 465 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात के लिए धमतरी की जनता की ओर से महापौर ने जताया मुख्यमंत्री का हार्दिक आभार

आज सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय धमतरी पहुंचे. जहां उन्होंने ने धमतरी वासियो को विकास की सौगात दी साथ ही जनता की समस्या शिकायतो के साथ मांगो को सुना और निराकरण किया. इससे पूर्व आज मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से धमतरी मिशन मैदान मे बने हेलीपेड मे उतरे उनके साथ महापौर रामू रोहरा भी रहे. पूरे कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के साथ श्री रोहरा रहे. फिर ज़ब कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात् मुख्यमंत्री श्री साय अपने हेलीकाप्टर से उड़े तो वे अपने साथ महापौर रामू रोहरा को भी ले उड़े. जिसकी शहर व राजनीतिक गालियारे मे चर्चा हो रही है. वहीं महापौर श्री रोहरा ने मुख्यमंत्री द्वारा धमतरी विस को दिए गए 465 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात के लिए उनका धमतरी की जनता की ओर से हार्दिक आभार जताया है. और कहा कि साय सरकार सुशासन वाली सरकार है अब धमतरी मे विकास का पहिया थमेगा नहीं.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!