Uncategorized

भखारा-भठेली की पेयजल व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा, 11,करोड़ 94 लाख 87,900 की मिली स्वीकृति

भखारा। नगर पंचायत भखारा-भठेली में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ एवं भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जल प्रदाय योजना उन्नयन कार्य की निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है।
शासन के 23 सितंबर 2026 के आदेश के अनुसार योजना के लिए प्राप्त न्यूनतम निविदा दर 11,94,87,900 (जीएसटी सहित) को स्वीकृति प्रदान की गई है। अब वर्क ऑर्डर जारी होने के बाद भूमि पूजन कर निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

*भविष्य की पेयजल जरूरतों के अनुरूप होगा विकास*

जल प्रदाय योजना के अंतर्गत नगर की पेयजल व्यवस्था के उन्नयन एवं आवश्यक निर्माण कार्य किए जाएंगे। योजना के पूर्ण होने से भखारा-भठेली में बढ़ती आबादी और विस्तारित हो रहे बाजार क्षेत्र की पेयजल आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से पूरा करने में मदद मिलेगी। यह योजना नगर की दीर्घकालीन पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

*विधायक अजय चंद्राकर के प्रयासों को मिली गति*

पेयजल योजना को आगे बढ़ाने में क्षेत्रीय विधायक श्री अजय चंद्राकर जी के प्रयासों के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति हरख जैन जी सहित जनप्रतिनिधियों की पहल भी महत्वपूर्ण रही है। शासन स्तर पर लगातार प्रयासों के बाद अब निविदा प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है और आगामी चरण में वर्क ऑर्डर जारी किया जाएगा।

*मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री के प्रति आभार*

नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन, उपाध्यक्ष, समस्त पार्षदगण एवं एल्डरमैन ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव तथा विधायक अजय चंद्राकर के प्रति आभार व्यक्त किया है।उन्होंने कहा कि भखारा-भठेली की बेहतर पेयजल व्यवस्था के लिए यह योजना एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। वर्क ऑर्डर जारी होने के बाद भूमि पूजन एवं निर्माण कार्य प्रारंभ होने से नगरवासियों को भविष्य में अधिक सुदृढ़ जलापूर्ति व्यवस्था का लाभ मिलेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!